{"_id":"6ab25df96724cd9dbc0035e3","slug":"cleanliness-drive-conducted-and-rally-held-in-kupvi-market-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-170368-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दुकानों के सामने कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दुकानों के सामने कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
कुपवी बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान, रैली निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू )। कुपवी बाजार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में तहसीलदार कुपवी, खंड विकास अधिकारी अजीत मेहता, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान दुकानों के सामने कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। कुपवी स्कूल के बच्चों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की। खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी में बाजार और आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया। लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। दुकानदारों से दुकानों के सामने गंदगी न फैलाने की अपील की गई। खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सचिवों और पंचायत प्रतिनिधियों को हर पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूली बच्चों ने कुपवी बाजार में एक जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील भी की। कार्यक्रम के समापन पर खंड विकास अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों को फल वितरित किए।