फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cleanliness camp organized under Clean City, Prosperous City

Rampur Bushahar News: अस्पताल रोड को पक्का करने का काम एक महीने में होगा शुरू

Tue, 04 Mar 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर के अंतर्गत लगाया स्वच्छता शिविर
विज्ञापन

रोहड़ू। नगर पंचायत नेरवा के वार्ड नंबर-एक में स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर के अंतर्गत एक दिवसीय स्वच्छता शिविर लगाया। इसमें 100 लोगों ने भाग लिया। वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याओं से नगर पंचायत अध्यक्ष व नगर पंचायत के अधिकारियों को अवगत करवाया। कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। वार्ड के निवासियों ने अस्पताल रोड और गंदा पानी खुले में बहने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। नगर पंचायत अध्यक्ष नेरवा बबिता तंगड़ाइक ने बताया कि अस्पताल रोड को पक्का करने के लिए 18 लाख का टेंडर ठेकेदार को आवंटित किया है। ठेकेदार एक महीने में काम शुरू कर देगा। नालियां बनाने के लिए दो बार टेंडर आवंटित किया जा चुका है, लेकिन दोनों ठेकेदारों ने काम नहीं किया। अब दोबारा टेंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इस अवसर पर पार्षद शूरवीर राणा को सूखे व गीले कचरे को लेकर जागरूक किया। उन्होंने आग्रह किया कि कचरा एकत्रित करने वाले कर्मचारियों को गीला व सूखा कचरा अलग कर के दें।उन्होंने कहा कि नेरवा को स्वच्छ बनाने के लिए सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर नगर पंचायत पार्षद ईशा झगटा, सीमा मनसाइक, संजय कुमार के अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक मोहन सूर्यवंशी,आत्मा राम चौहान, जोगिंद्र झिंटा, प्रकाश सरगेटा, भागीरथी शर्मा और प्रकाश कासटा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed