{"_id":"67bdb0ba730cb205740c589d","slug":"cleaning-campaign-launched-in-kothi-temple-for-shivratri-festival-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-130499-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिवरात्रि पर्व के लिए कोठी मंदिर में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिवरात्रि पर्व के लिए कोठी मंदिर में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
ग्राम कांग्रेस कमेटी ने स्वच्छता बनाए रखने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कोठी गांव में मंगलवार को शिवरात्रि के महापर्व को लेकर कोठी मंदिर की साफ-सफाई की गई। क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हजारों संख्या में शिव भक्त कोठी मंदिर में पूजा-अर्चना और भोले बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। इसे देखते हुए मंगलवार को ग्राम कांग्रेस कमेटी कोठी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में उन्नति महिला मंडल, ग्रामीण और साडा के सफाई कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दयाल सिंह नेगी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है, यह हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि हम किस तरह से अपने घर के साथ-साथ आस पड़ोस और मंदिर परिसर को स्वच्छ रख सकें। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाई रखनी चाहिए। समय-समय पर इस तरह के स्वच्छता अभियान चलाए जाने चाहिए।