{"_id":"66f7f8f6eb65e765c80808f1","slug":"cleaness-awarness-cleaness-awarness-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-122425-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में स्वयंसेवियों ने 90 किलो प्लास्टिक किया एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में स्वयंसेवियों ने 90 किलो प्लास्टिक किया एकत्रित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभातफेरी निकालकर ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शनिवार को स्वच्छता के प्रति जागरुकता के लिए प्रभातफेरी और स्वच्छता अभियान चलाया। प्रभातफेरी सात बजे महाविद्यालय से हरिपुर होते हुए तलूणा गांव तक निकाली गई। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत किया गया। प्रभातफेरी के बाद तलूणा गांव से वापस आते हुए स्वयंसेवियों ने सड़क किनारे और हरिपुर गांव के बाजार में प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित किया। स्वयंसेवियों ने करीब 90 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया, जिसका निष्पादन 30 सितंबर को किया जाना है। दोपहर के भोजन के पश्चात स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय के खेल मैदान में सफाई की और घास व झाड़ियों को काटकर एकत्रित किया। प्रभातफेरी और सफाई अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय कुमार और सह कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सीमा वर्मा ने किया। स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।