फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   civic amenities

आनी के समासर में मृत मिला तेंदुआ

Wed, 06 May 2020 08:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
आनी के समासर में मृत मिला तेंदुआ। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी से करीब आठ किमी दूर समासर के वन क्षेत्र में एक तेंदुआ मृत मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग च्वाई रैंज की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर च्वाई पहुंचाया। तेंदुए के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद दाह संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि शिल्ली पंचायत में एक हफ्ता पहले एक तीन साल की बच्ची को एक तेंदुआ उठाकर ले गया था। शरीर के कुछ अंग जंगल में वन विभाग ने बरामद किए थे। वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन आज दिन तक सफलता हाथ नहीं लग पाई। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह तेंदुआ वही तो नहीं है। प्रारंभिक जांच में यह साबित नहीं हो सका है कि तेंदुए की मौत कैसे हुई है। डीएफओ लूहरी चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि तेंदुए के शरीर में कोई ऐसे निशान नहीं पाए गए जिससे यह साबित हो सके कि तेंदुए को किसी ने मारा है। डीएफओ ने कहा कि तेंदुए के शव को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ताकि मौत के कारणों का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed