फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   civic amenities

एनएच पांच पर 20 घंटे बाधित रहा यातायात

Wed, 15 Apr 2020 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में नेशनल हाईवे पांच पर 20 घंटों तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। पांगी नाला के पास भारी भूस्खलन होने के कारण एनएच पांच मंगलवार शाम को यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया, जिसे बुधवार दोपहर दो बजे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। मार्ग बहाल होने के बाद पूह काजा की ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

गौर हो कि किन्नौर जिले के पांगी नाला के पास मंगलवार देर शाम को पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण एनएच पांच यातायात के लिए बाधित हो गया। मार्ग बाधित होने के कारण रिकांगपिओ और रामपुर की ओर से पूह काजा जाने वाले वाहनों के पहिये थम गए। मार्ग बाधित होने से शिमला, रामपुर, ज्यूरी, मंडी, रिवालसर, धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों से पूह काजा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। कई लोगों ने वाहनों में ही रात गुजारी, जबकि कुछ लोग टापरी स्थित क्वारंटीन रूम में रहे। हालांकि कर्फ्यू लगा होने के चलते वाहनों की आवाजाही काफी कम रही। सूचना मिलने के बाद सीमा सड़क संगठन बुधवार सुबह एनएच को बहाल करने में जुट गया। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन के ओसी किन्नौर डिके राघव ने बताया कि करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। चार मशीनों और एक दर्जन से अधिक मजदूरों ने मार्ग को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed