{"_id":"5e777f958ebc3e6f974aec90","slug":"civic-amenities-rampur-hp-news-sml328391670","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू को जोरदार समर्थन, दिनभर घरों में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू को जोरदार समर्थन, दिनभर घरों में रहे लोग
विज्ञापन
रविवार को रामपुर के चूहाबाग स्थित नेशनल हाईवे पांच का एक नजारा।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर/ब्रौ/निरमंड। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर समूचे प्रदेश में रविवार को लोगों ने अपना दायित्व निभाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में रह रही जनता ने भरपूर समर्थन किया। दिनभर लोग अपने घरों में दुबके रहे। कोरोना के खौफ से बचाव को लेकर सभी लोगों ने सतर्कता दिखाई। नेशनल हाईवे पांच सहित क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों पर शाम ढलने तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। एनएच पांच पर केवल आपात वाहनों को ही देखा गया।
महामारी घोषित किए जा चुके कोरोना वायरस से जंग लड़ने को देशभर के साथ-साथ प्रदेश के लोगों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। रविवार को जनता कर्फ्यू का जोरदार समर्थन करते हुए रामपुर, निरमंड, ज्यूरी, सराहन और जगातखाना, ब्रौ और आसपास के क्षेत्रों में जहां बाजार बंद रहे, वहीं पूरा दिन लोगों ने घरों पर ही व्यतीत किया। आस-पड़ोस तो दूर लोग घरों की बालकनी में भी आने से कतराते नजर आए। कोरोना से बचने को लेकर अधिकतर लोगों ने अपने संबंधियों और मित्रों को फोन पर कोरोना से बचने की हिदायतें दीं। लोगों ने इस लाइलाज संक्रमण से बचने को लेकर अपनी सूझबूझ दिखाई। रविवार को चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर सहित आसपास के इलाकों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। नेशनल हाईवे पांच पर केवल आपातकालीन वाहनों को ही दौड़ते देखा गया। व्यापार मंडल रामपुर ने अगले मंगलवार तक बाजार को पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया है। मंगलवार तक केवल दवा दुकानें, सब्जी विक्रेता और करिआना की दुकानें ही खुलेंगी, जबकि अन्य व्यापारी कोरोना से बचाव का संदेश देते हुए अपनी दुकानें बंद रखेंगे।
व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल रामपुर अगले मंगलवार तक दुकानें बंद रखेगा। केवल जरूरी सामान की दुकानें ही खोली जाएंगी। कोरोना से निपटने को लेकर सभी जागरूकता दिखा रहे हैं। केवल बचाव ही इस संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय है।