फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   civic amenities

भूस्खलन से बाधित रहा कड़छम-सांगला मार्ग, यात्री हुए परेशान

Tue, 03 Mar 2020 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थला सांगला को जोड़ने वाली कड़छम-सांगला सड़क रूतरंग के पास सोमवार देर रात को भूस्खलन के कारण बाधित हो गई। पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें दरकने और भूस्खलन के कारण सड़क बाधित होने से वैली की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों और सांगला छितकुल आने जाने वाले पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार दोपहर एक बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया।
गौर हो कि सोमवार देर रात रूतरंग के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित हो गया। ऐसे में सांगला वैली की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मार्ग बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वैली के हजारों लोगों सहित देश-विदेश से सांगला पहुंचने वाले पर्यटकों को खासी परेशानी हुई। लोक निर्माण विभाग की मशीनों और मजदूरों ने मार्ग को मंगलवार दोपहर एक बजे यातायात के लिए बहाल कर दिया। मार्ग बहाल होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। ऐसा पहली बार नहीं है जब यह मार्ग बाधित हुआ हो। आए दिन यहां पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण हजारों लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आती हैं। वर्षों से क्षेत्र के लोग विभाग से रूतरंग में खस्ताहाल मार्ग की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार, प्रशासन और विभाग की उदासीनता के चलते मार्ग में कुछ भी सुधार नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

राज, कौसतुव, नलिनी, अनीषा, कविता, प्राची, अजय श्रीवास्तव, संपदा, दिशा, अनिकेत सहित अन्य लोगों ने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन राहुल सूद ने कहा कि विभाग ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed