फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   City council meeting in Rampur, discussion on development work

Rampur Bushahar News: नगर परिषद का आठ माह का बचा कार्यकाल, धीमी गति से चल रहे विकास कार्य कब होंगे पूरे

Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
मासिक बैठक में पार्षदों ने उठाए सवाल, कहा- जनता के समक्ष क्या मुंह लेकर जाएं
विज्ञापन

नगर परिषद की अगली बैठक में रखा जाएगा विकास कार्यों का खाका

विकास कार्यों के लिए लवी से मिलने वाली राशि का जल्द हो भुगतान

समाधान शिविर आयोजित कर जनता की समस्याओं का होगा समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। ऐसे में आठ माह में ये कार्य कैसे पूरे होंगे। वार्ड पार्षदों को इसकी चिंता सता रही है। नगर परिषद की मासिक बैठक में पार्षदों ने सवाल उठाए हैं कि जो कार्य बीते कई वर्षों में पूरे नहीं हो पाए, वे आठ माह की अवधि में कैसे पूरे होंगे। इस नगर परिषद का अब आठ माह का कार्यकाल शेष रह गया है। ऐसे में पार्षद जनता के समक्ष क्या मुंह लेकर जाएं। पार्षदों ने इस मुद्दे को नगर परिषद की बैठक में जोर-शोर से रखा। नगर परिषद की मासिक बैठक शुक्रवार को हुई। नप अध्यक्ष मुस्कान चारस की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनवरी माह के आय-व्यय को लेकर चर्चा की गई। उसके बाद नप के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों में रहने वाली जनता की समस्याओं की सुनवाई के लिए हर वार्ड में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के जरिये वार्डों में रहने वाली लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ लंबित विकास कार्यों को पूरा करने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने पार्षदों के जल्द समय निर्धारित शिविर लगाने की अपील की। बैठक में वार्ड-छह की पार्षद कांता देवी ने कहा कि वार्ड छह में लंबे अरसे से विकास कार्य ठप पड़े हैं। वार्ड में अब तक स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लग पाई हैं। यही नहीं रास्ते, डंगे, श्मशानघाट सहित अन्य विकास कार्य ठप पड़े हैं। अब उनके पास महज आठ माह का समय रह गया है, ऐसे में वे जनता के सामने क्या मुंह लेकर जाएं। दो चरणों में लगने वाले स्ट्रीट लाइटें अब तक नहीं लग पाई हैं।
नियमों के विपरीत हो रहे भवनों के निर्माण

वार्ड-सात के गोविंद राम ने कहा कि वार्ड में हो रहे भवन निर्माण नियमों के विपरीत हैं, इन पर कोई नकेल नहीं कसी जा रही। चार-चार मंजिलों की मंजूरी के बावजूद छह छह मंजिला भवनों का निर्माण किया जा रहा है। वार्ड में जगह जगह रास्तों में ही लाइनें बिछाई जा रही है, जिन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

हर वार्ड में होंगे तीन-तीन लाख से दो-दो विकास कार्य
बैठक में निर्णय लिया कि हर वार्ड में तीन तीन लाख रुपये से दो-दो विकास कार्य किए जाएंगे। पार्षदों को इन कार्यों का ब्योरा रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नप क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई, जिनकी एफआरए और एफसीए संबंधी मामला चल रहा है। इस मौके पर उपाध्यक्ष विशेषर लाल, पार्षद प्रदीप कुमार, प्रीति कश्यप, अश्वनी नेगी, रोहिताश्व सिंह मेहता, स्वाति बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed