फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cittu protest against privtization in rampur

निजीकरण के खिलाफ रामपुर में सीटू का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Thu, 21 Oct 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
cittu protest against privtization in rampur
रामपुर के नीरथ में विरोध प्रदर्शन करते सीटू कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर केंद्र सरकार की राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन और सार्वजनिक संपत्तियों को कारपोरेट के हवाले करने की योजना के खिलाफ वीरवार को सीटू ने नीरथ और बायल में विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीटू राज्य सचिव प्रेम गौतम, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, बिहारी सेवगी और नीलदत्त शर्मा ने कहा कि मोदी शासन के तहत देश की अर्थव्यवस्था चौतरफा निजीकरण के हमले का सामना कर रही है। मगर निजीकरण की शुरुआत वर्तमान शासन के तहत शुरू नहीं हुई है। बल्कि अस्सी के दशक के उत्तरार्द्ध से नवउदारवादी नीति की शुरुआत और 1991 में संसद के पटल पर नव उदारवाद पर नीति की घोषणा के साथ शुरू हुई है। केंद्र की सता पर बैठी सभी सरकारों ने अलग-अलग स्तर पर सरकारी स्वामित्व वाले उद्योगों और सेवाओं के निजीकरण को आगे बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन

निजीकरण की कवायद केंद्र में विभिन्न सरकारों के विभिन्न रास्तों के माध्यम से आगे बढ़ाया है। नव उदारवाद के रास्ते पर चलने की पिछले तीन दशकों की लंबी अवधि के दौरान केंद्र में सरकार कई बार बदली, लेकिन मूल दिशा नहीं बदली।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा शासन की शुरुआत के साथ विशेष रुप से नरेंद्र मोदी सरकार के तहत निजीकरण अभियान गुणात्मक रूप से आक्रामक हो गया है। तीन कृषि कानूनों, चार श्रम संहिताओं के माध्यम से कृषि भूमि और उसकी उपज के निगमीकरण के प्रयास और आवश्यक प्रतिरक्षा अधिनियम 2021, जिसमें कारावास प्रावधानों के साथ हड़ताल पर प्रतिबंध लगाना नव उदारवादी नीतियों के लिए बाधाओं को दूर करके कॉरपोरेट को खुश करने और आम जनता को निचोड़ने का काम मोदी सरकार ने किया है, जो कि चिंता का विषय है।

प्रदर्शन में हरदयाल, कपिल, संसारी, जयसिंह, नुपराम, संजीव, नरेश, सुशीला, राजकुमार, उत्तम, सेवा दासी, इंद्रपाल, संदीप, दुर्भासा, करण, बालकृष्ण, मोहिंद्र, मीना और बालमुकुंद सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed