फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chunav

किन्नौर में चुनाव कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 07 Jan 2021 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Chunav
पंचायती राज चुनाव को लेकर रिकांगपिओ के बचत भवन में तीन ब्लॉकों के मतदान दलों को प्रशिक्षण देते अध - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2021 के संचालन के लिए वीरवार को कल्पा, निचार और पूह विकास खंड में मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि पूह विकास खंड के तहत मतदान दलों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें चुनाव अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित 75 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी पूह विजय कांत नेगी ने चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने कहा कि निचार विकास खंड के तहत प्रथम चरण के प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी और चुनाव अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा प्रशिक्षण दिलाया गया, जिसमें कुल 102 लोगों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उपमंडलाधिकारी निचार मनमोहन सिंह और खंड विकास अधिकारी निचार प्यारे लाल भी उपस्थित रहे। डीसी ने कहा कि कल्पा विकास खंड के तहत बचत भवन में चुनावी प्रक्रिया में शामिल 130 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार कल्पा गोपाल कृष्ण मुखिया और खंड विकास अधिकारी कल्पा ज्ञान प्यारी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed