{"_id":"693809e530657bb14e0c67c5","slug":"chota-kamba-road-awaits-tarring-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-149738-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: टारिंग की राह ताक रही छोटा कंबा सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: टारिंग की राह ताक रही छोटा कंबा सड़क
विज्ञापन
किन्नौर की छोटा कंबा सडक़ की हालत में वर्षों से नहीं हुआ सुधार। संवाद
छह किलोमीटर सड़क पर गड्ढों की भरमार, सफर बना जानेलवा
संकीर्ण मार्ग पर सुरक्षा के लिहाज से क्रैश बैरियर भी नहीं लगे
हिचकोले खाते अस्पताल पहुंच रहे मरीज
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)।
छोटा-कंबा सड़क 25 साल से टारिंग की राह ताक रही है। निचार खंड के तहत आने वाले गांव छोटा कंबा और गरशु को जोड़ने वाली सड़क पर सफर जोखिमभरा बना हुआ है। इस सड़क के करीब छह किलोमीटर लंबे हिस्से की हालत दयनीय है। सड़क की टारिंग नहीं हो पा रही है और जगह-जगह पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। डोगरीया मोड़ से लेकर गरशु तक सड़क की हालत बेहद खराब है। रोजाना खतरे के साये में ग्रामीण सफर करने को मजबूर हैं। मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। सुरक्षा के लिहाज से क्रैश बैरियर भी नहीं लगाए गए हैं और न ही पानी की निकासी की व्यवस्था की गई है। चौरा से छोटा कंबा सड़क को वर्ष 1966 में सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई थी। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने वर्ष 2000 को सड़क का निर्माण कार्य तो पूरा कर लिया, लेकिन 25 वर्ष बाद भी दुर्गम पंचायत को जोड़ने वाली सड़क पक्की नहीं हो पाई है। छोटा कंबा पंचायत की प्रधान स्नेह लता नेगी, उप प्रधान जसमन नेगी, महिला मंडल गरशु सचिव शिव दयाली नेगी, कविराज नेगी, बुद्धि सिंह नेगी, जयप्रभा नेगी, दीपक नेगी, गुलाब सिंह नेगी और रमेश चंद नेगी सहित ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क को सुधारने, टारिंग, मेटलिंग, नालियों के निर्माण और क्रैश बैरियर लगाने की मांग उठाई है।
अगले वर्किंग सीजन में सड़क की हालत को ठीक करने के लिए विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। फिलहाल, अभी कच्ची सड़क पर गड्ढों के भरे जाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -प्रमोद नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भावानगर