फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   chohara win vollyball and nerwa win kabaddi turnament

वॉलीबाल में छौहारा, कबड्डी में नेरवा जोन बना विजेता

Thu, 25 Aug 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
नेरवा(रोहडू़)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा में आयोजित जिला स्तरीय छात्र वर्ग अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल स्पर्धा का खिताब छौहारा स्कूल और कबड्डी का खिताब नेरवा जोन के नाम रहा। चार दिवसीय प्रतियोगिता में 15 जोन के 602 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले भी खेले गए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।
वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में छौहारा जोन ने रोहडू़ जोन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि कबड्डी के फाइनल मुकाबले में मेजबान नेरवा ने रोहडू़ जोन की मजबूत मानी जा रही टीम को अठारह अंकों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

खोखो के खिताबी मुकाबले में देहा जोन ने रोहडू़ जोन को मात दी। बैडमिंटन में रोहडू़ जोन ने शिमला जोन को हराया। वेट लिफ्टिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ठियोग विजेता बना जबकि कुश्ती में नेरवा स्कूल ने खिताब अपने नाम किया। टेबल टेनिस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देहा विजेता और सीनियर सेकेंडरी स्कूल केडी उपविजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्टार नाइट्स का आयोजन भी किया गया। इसमे कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के समापन समरोह में बीडीसी चेयरमैन रिंकू शर्मा, नेरवा-चंदलोग, रुस्लाह और पुजारली आदि ग्राम पंचायतों के प्रधान जिला सहायक खेल अधिकारी सोहन कल्याण, जोन इंचार्ज मोहन नागटा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed