फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chitta smuggling case in Kharapathar, two women arrested, Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: खड़ापत्थर के पास 14.09 ग्राम चिट्टे के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों में एक जुब्बल और एक हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पुलिस थाना जुब्बल के तहत शिमला-रोहड़ू मुख्य मार्ग पर खड़ापत्थर के पास गिरी कैंची में पुलिस ने दो महिलाओं को 14.09 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं हरियाणा नंबर की कार में शिमला की ओर से आ रही थीं। एक महिला हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को जुब्बल थाना के प्रभारी चेतन चौहान टीम के साथ खड़ापत्थर के पास गिरी कैंची पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान शाम 5.00 बजे हरियाणा नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार शिमला की ओर से आती दिखाई दी। कार चालक ने नाकाबंदी पर पुलिस को देखा, तो उसने कार 20 मीटर पीछे रोक दी। संदेह के आधार पर पुलिस ने कार की जांच की। कार में दो महिलाएं बैठी थीं। पुलिस पूछताछ में एक महिला ने अपनी पहचान तहसीली जुब्बल, पुराना जुब्बल निवाली 30 वर्षीय नीलम बताई। वह कार चालक वाली सीट पर बैठी थी। एक अन्य महिला ने अपनी पहचान हरियाणा के यमुनानगर जिले की तहसील जगाधरी, मकान नंबर 1926 पटरी मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय मनिंदर कौर पत्नी राजेश सेठी के रूप में बताई। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली, तो कार से 14.09 ग्राम चिट़्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने कहा कि दो महिलाओं को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed