{"_id":"6297979bb88e0c5f2f2db2f1","slug":"children-gave-message-of-environmental-protection-rampur-hp-news-sml4107643121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
सनशाइन स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर के सनशाईन स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हे बच्चे अलग-अलग वेशभूषा में नजर आए।
छोटे-छोटे बच्चों ने रंग-बिरंग परिधान पहनकर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मुद्दों को उठाया। स्कूली छात्रों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नर्सरी में दिवांशी ठाकुर प्रथम, अनन्या और हंसप्रीत द्वितीय, जाह्नवी और अननेल बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
केजी में हितेन ने पहला, प्रियांजल ने दूसरा और सात्विक ने तीसरा स्थान हासिल किया। पहली में विराज प्रथम, हनविका द्वितीय और क्रितांश तृतीय स्थान पर रहे। दूसरी में समर्थ नेगी पहले, समायरा दूसरे और तन्मय तीसरे स्थान पर रहे। तीसरी कक्षा में दिव्यांशी प्रथम, आर्यन द्वितीय और आयुष तृतीय, चौथी कक्षा में वंशिका और हिमांशी प्रथम, आयुषी द्वितीय, जबकि पांचवीं में वंशिका पहले, मितलेश दूसरे और दक्ष तीसरे स्थान पर रहे।
अंत में स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य एंजल ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी नन्हे बच्चे विभिन्न वेशभूषा में आए थे। फैंसी ड्रेस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।