{"_id":"6ab67214f382147f310ba5d1","slug":"chief-minister-sukhu-will-stay-overnight-at-kashapat-on-september-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170705-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री सुक्खू 28 सितंबर को काशापाट में करेंगे रात्रि विश्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री सुक्खू 28 सितंबर को काशापाट में करेंगे रात्रि विश्राम
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने मुख्यमंत्री के रामपुर दौरे की तैयारियों को लेकर की बैठक
विधायक ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर की शुक्रवार को विशेष बैठक हुई। अध्यक्षता सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक नंदलाल ने की। ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 28 सितंबर रामपुर दौरे की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री का रामपुर विधानसभा क्षेत्र एक विकासात्मक दौरा होने जा रहा है। दौरे की सबसे विशेष बात यह है कि मुख्यमंत्री दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्र काशापाट पंचायत में जनता के बीच पहुंचेंगे और वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने रामपुर क्षेत्र के विकास और मान-सम्मान के लिए एक बेहद सकारात्मक संकेत बताया है। विधायक नंदलाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क, बिजली, पानी और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। रामपुर के चहुंमुखी विकास को गति देने के लिए ब्लॉक कांग्रेस ने एक व्यापक डिमांड चार्ट तैयार किया है। इस मांग पत्र में क्षेत्र की सड़कों, स्वास्थ्य केंद्रों, पर्यटन, शिक्षण संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने से जुड़ी मुख्य मांगों को संजोया गया है। 28 सितंबर को आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी सजगता से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, उपमंडलाधिकारी रामपुर, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, खंड विकास अधिकारी समेत क्षेत्र के प्रशासनिक और तकनीकी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।