फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chief Minister Jai Ram Thakur at Rampur

मुख्यमंत्री जयराम ने रामपुर विस क्षेत्र को दी 124 करोड़ की सौगात

Fri, 03 Jun 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jai Ram Thakur at Rampur
पाटबंगला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भाषण सुनते महिलाएं - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को करीब 124 करोड़ रुपये के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इनमें जल शक्ति विभाग की 16, लोक निर्माण विभाग की 11, वन विभाग की दो और शहरी विकास विभाग की एक योजना शामिल है। रामपुर के पाटबंगला मैदान से उन्होंने कुल 30 योजनाओं के ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रामपुर सुबह 10:15 बजे हेलीकॉप्टर से शिंगला हेलीपैड पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से आगे वे सड़क मार्ग से सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरणद्वार लगाए थे। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और अपनी मांगों से अवगत कराया। सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने पाटबंगला मैदान से 124 करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। उन्होंने जल शक्ति विभाग की 13 पेयजल योजनाओं, लोनिवि का एई ऑफिस कम आवास, सर्किट हाउस रामपुर से गो सदन तक संपर्क मार्ग, सेल्फ फाइनेंस के तहत रामपुर के वार्ड नंबर तीन में नगर परिषद की दुकानों, करांगला से कुंठ संपर्क मार्ग और बाड़ी से धौंआ संपर्क मार्ग, कुर्पण खड्ड से ननखड़ी उठाऊ पेयजल योजना, उठाऊ पेयजल योजना भद्राश, करांगला पंचायत के लिए पेयजल योजना, नानण से धराली सड़क, रुंगचा से धारला, समेज से सरपारा, कोटला से कुन्नी, लालसा से बाहलीधार, लालसा से लंबानाल, ननखड़ी के आदर्शनगर में वन विभाग के निरीक्षण हट, नरैण स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस और देवठी में बने रेस्ट का हाउस सहित कुल 30 योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर विस क्षेत्र में पूर्व में की गई घोषणाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed