फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chhitkul Dumati link road closed, landslide, ITBP

Rampur Bushahar News: देश सीमा को जोड़ने वाली सड़क चार दिन से बंद

Sun, 15 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
छितकुल दुमति संपर्क सड़क पर मलबा आने से बाधित हुई सड़क
विज्ञापन

सेना और आईटीबीपी के जवानों को मुश्किल हुआ सामान पहुंचाना

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। देश के सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाली छितकुल दुमति संपर्क सड़क चार दिन से यातायात के लिए बंद है। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग को बहाल करना चुनौतिपूर्ण बना हुआ है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग मार्ग बहाली में जुटा हुआ है। गौर हो कि छितकुल दुमति संपर्क सड़क पर लाल ढांक के समीप वीरवार दोपहर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया था। बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण करीब चार सौ मीटर सड़क पर भारी भरकम मलबा आ गया है। ऐसे में छितकुल से आगे नित्थल, थाच, खाना दुमति और नकदुम क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह से कटा हुआ है। ऐसे में देश सीमा पर तैनात भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चार दिन से यातायात पूरी तरह से ठप होने के कारण सेना और आईटीबीपी के वाहनों की रफ्तार पूरी तरह से थम गई है। जवान आवाजाही करने में भारी परेशानियां झेल रहे हैं। वहीं उन्हें खाद्य और अन्य सामग्री अपने बेस कैंपों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। बाधित मार्ग की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग सांगला ने मौके पर एक एलएनटी और एक जेसीबी मशीनों को तैनात कर दिया है। बारिश के कारण पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते मार्ग बहाली का कार्य मुश्किल हो गया है। लगातार हो रही बारिश से मार्ग बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है। मौसम थमने के साथ ही लोक निर्माण विभाग मार्ग बहाल कर पाएगा।


लगातार बारिश होने के कारण छितकुल दुमति संपर्क सड़क को बहाल करना मुश्किल हो रहा है। करीब चार सौ मीटर सड़क पर भारी भरकम मलबा भरा हुआ है, जिसे हटाने में समय लगेगा। सोमवार देर शाम तक बाधित मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। -हरदयाल सिंह तहसीलदार सांगला
विज्ञापन




बाधित मार्ग को बहाल करने के लिए मौके पर दो मशीनें तैनात की गई हैं। लगातार हो रही बारिश से मार्ग बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है। बारिश थमते ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। - हितेश ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग सांगला
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed