फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   chetra navratra, bhimakali, temple, piligirim, take darshan

Rampur Bushahar News: मां भीमाकाली मंदिर सराहन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sun, 26 Mar 2023 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
(रामपुर बुशहर)। पांचवें नवरात्र पर मां भीमाकली मंदिर सराहन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के बाहर दिनभर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। रविवार को माता के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस, होमगार्ड और न्यास के कर्मचारियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


गौर हो कि मां भीमाकाली मंदिर में नवरात्र के चार दिनों से अधिक भीड़ नहीं थी लेकिन पांचवें दिन रविवार की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार रात को आरती ज्वैलर्स रामपुर की ओर से मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रातभर माता का जगराता किया। रविवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


वहीं भीमा काली मंदिर परिसर में ही दो अलग-अलग स्थानों पर दुर्गा पाठ का आयोजन चल रहा है। एक पाठ मंदिर न्यास, जबकि दूसरा स्थानीय पूजा कमेटी करवाया रही है। इस दौरान लोग बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए भी माता के मंदिर में पहुंच रहे हैं। भीमाकाली मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बालकराम नेगी ने बताया रविवार के अवकाश के कारण श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। मंदिर में जागरण और भंडारे के आयोजन भी निरंतर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed