फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chelsi Eleven Sarahan won cricket champianship

चेल्सी इलेवन सराहन ने जीता विंटर क्रिकेट कप

Tue, 02 Feb 2021 06:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Chelsi Eleven Sarahan won cricket champianship
सराहन में क्रिकेट की विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ। - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता पर चेल्सी इलेवन ने अपना कब्जा जमा लिया है। सराहन के नलाटी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चेल्सी सराहन और राइजिंग स्टार निचार के बीच खेला गया। इसमें चेल्सी इलेवन ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सराहन पंचायत उपप्रधान सोहन पानटु बतौर मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि बीडीसी सराहन यशपाल पालसरा ने विजेताओं को ट्रॉफी और नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में चेल्सी सराहन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 72 रन बनाए। चेल्सी सराहन की ओर से अंकू सोनी ने नाबाद 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार निचार की सारी टीम 66 रन पर ऑलआउट हो गई और चेल्सी सराहन ने 7 रन से प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

विंटर कप प्रतियोगिता में मैन आफ दी सीरीज पेम्मा, बेस्ट बल्लेबाज राहुल नेगी, बेस्ट गेंदबाज रोहित नेगी, बेस्ट फील्डर विशाल खिंगटा और फाइनल मुकाबले का मैन आफ दी मैच का खिताब अंकू सोनी को दिया गया। विजेता टीम को 41 हजार नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 20 हजार नकद और ट्रॉफी इनाम स्वरूप दी गई। सोहन पानटु और यशपाल पालसरा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पर गंगा सिंह मेहता, संदेशा खिंगटा, जगदीश, रमेश, शांता कुमार, क्लब के प्रधान नरेश नेगी, उप प्रधान विक्की, हैपी पानटु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed