फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Checked preparations to deal with monsoon

Rampur Bushahar News: मानसून से निपटने की तैयारियां जांचीं

Mon, 27 Apr 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Checked preparations to deal with monsoon
नाथपा झाकड़ी परियोजना ने मानसून की तैयारियों को लेकर की मॉकड्रिल। स्रोत : परियोजना प्रबंधन
नाथपा बांध में मॉक ड्रिल से किया परीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने मानसून से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नाथपा बांध पर अर्ली वार्निंग सिस्टम, संचार व्यवस्था और सायरन की कार्यक्षमता जांचने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
अभ्यास के दौरान फ्लैश फ्लड और भूस्खलन जैसी आपात स्थितियों का अनुकरण किया गया। इसमें विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और चेतावनी प्रणालियों की प्रभावशीलता का परीक्षण किया गया। इस दौरान सतलुज नदी के किनारे नाथपा, भावानगर, निगुलसरी, ज्यूरी, झाकड़ी, ब्रौ और दत्तनगर सहित कई क्षेत्रों में सायरन बजाकर अलर्ट सिस्टम की जांच की गई।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल का आयोजन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर, शिमला और कुल्लू, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, हिमाचल प्रदेश पुलिस, सीआईएसएफ और एनजेएचपीएस की टीमों के समन्वय से किया गया। इस मौके पर झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, संभावित कमियों की पहचान करना और आपात स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आम जनता को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि सायरन मॉक ड्रिल का हिस्सा है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed