फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Charge of more than one panchayat assigned to a single secretary

Rampur Bushahar News: एक सचिव पर एक से अधिक पंचायतों का कार्यभार, कैसे विकास पकड़ेगा रफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई विकास खंड में 27 पंचायतों के लिए मात्र 13 पंचायत सचिव
विज्ञापन

अतिरिक्त कार्यभार से विकास कार्य हो रहे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। विकास खंड कोटखाई के अंतर्गत पंचायतों में विकास कार्यों के संचालन और आम जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध करवाने में कर्मचारियों की कमी चुनौती बन रही है। विकास खंड की 27 पंचायतों का जिम्मा संभालने के लिए मात्र 13 पंचायत सचिव उपलब्ध हैं। ऐसे में एक सचिव को दो से तीन पंचायतों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जिससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की गति प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। पंचायत सचिवों पर एक से अधिक पंचायतों की जिम्मेदारी होने के कारण अलग-अलग पंचायतों में सरकारी कार्यों का निपटारा करना पड़ता है। इससे विकास कार्यों की निगरानी, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पंचायतों से जुड़े जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, विभिन्न कार्यों के लिए पंचायत कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को भी सचिव की अनुपलब्धता के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जन्म-मृत्यु पंजीकरण, विभिन्न प्रमाणपत्रों से संबंधित प्रक्रियाओं, पंचायत के रिकॉर्ड और विकास योजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को पंचायत कार्यालयों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में जब एक ही सचिव को कई पंचायतों का कार्यभार संभालना पड़े, तो आम लोगों को अपने जरूरी काम करवाने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।



स्टाफ की कमी के कारण एक पंचायत सचिव को दो से तीन पंचायतों का कार्यभार सौंपा गया है। कर्मचारियों की कमी के चलते विभाग को उपलब्ध स्टाफ के माध्यम से ही पंचायतों का कामकाज संचालित करना पड़ रहा है। जब 27 पंचायतों के लिए केवल 13 सचिव उपलब्ध हैं, तो पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने और आम जनता को समय पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की चुनौती का समाधान कैसे होगा। ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं देने के लिए पंचायत स्तर पर पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता जरूरी है। - स्पर्श शर्मा, खंड विकास अधिकारी कोटखाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article