फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   chander gopal elected co-opretive fedretion president

Rampur Bushahar News: चंद्र गोपाल को सौंपा कोऑपरेटिव फेडरेशन का जिम्मा

Mon, 02 Jan 2023 09:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
chander gopal elected co-opretive fedretion president
टापरी में विजय जुलूस निकालते द किन्नौर जिला को ऑपरेटिव फेडरेशन के सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला(किन्नौर)। द किन्नौर जिला कोऑपरेटिव एमएंडसी फेडरेशन लिमिटेड टापरी कार्यालय में सोमवार को भगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में फेडरेशन की नई कार्यकारिणी गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से चंद्र गोपाल नेगी को अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी गठित करने के बाद कांग्रेस समर्थकों ने विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया। विजय रैली फेडरेशन कार्यालय टापरी से लेकर लोक निर्माण विश्राम गृह तक निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में कमल किशोर नेगी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि भगत सिंह नेगी, राजनंद नेगी, राजकुमार नेगी और जितेंद्र मेहता को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा गोपाल नेगी और आशा नेगी को गैर सरकारी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी ने बताया कि वर्ष 2018 में कांग्रेस ने भाजपा को 6-0 मात दी थी, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर और संविधान का गला घोंटकर भाजपा सरकार ने चहेतों को अध्यक्ष बनाया था। अब कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सर्वसहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed