फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chail, Ani, Kullu, religious program, Himachal tradition, faith

Rampur Bushahar News: चायल की आराध्य देवी चैलासनी ने 18 वर्षीय तिलक को चुना अपना माली गुर

Mon, 02 Sep 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chail, Ani, Kullu, religious program, Himachal tradition, faith
चायल की अराध्य देवी चैलासनी के गूर जरोट निवासी 18 वर्षीय तिलक राज।
पूर्व गुर माली सिंक राम के स्वर्गवास होने के तीन साल बाद उनके पौते को बनाया नया माली
विज्ञापन

माता के माली चुनने पर देव समाज में खुशी की लहर

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। आउटर सिराज के कोठी ब्रह्मागढ़ चायल की माफिया की देवी चायली माता चैलासनी ने अपने मायके ढलैर में रविवार को कृष्ण पक्ष की संध्याकाल रात्रि में अपना नया माली (गुर)चुना। माता ने पूर्व गुर माली स्वर्गीय सिंक राम के स्वर्गवास होने के तीन साल बाद उनके पौते तिलक राज को अपना नया माल गुर चुना है। दो वर्ष पूर्व माता ने अपने द्वारपाल देवता के माली को दोगरी निवासी मोहर सिंह के रूप में चुना था और आज तक देव कारज के कार्य इन्हीं के द्वारा चलाए जाते थे।

अब माता ने अपना माली चुन लिया और माली चुनने पर देव समाज में खुशी की लहर है। ब्रह्मागढ़ की आराध्य देवी मां शैलसानी ने अपने नये गुर माली के रूप में जरोट निवासी 18 वर्षीय तिलक राज को अपना नया माली चुना। माली चुनने में माता चैलासनी के साथ ढलैर के अराध्य देवता कूड़ा नाग रियासी नाग की अहम भूमिका निभाई। वहीं, माता के पूर्व कारदार देवी सिंह ठाकुर ने बताया कि माता ने 35 वर्षों के बाद माता ने अपना नया माली चुना। माता के पूर्व माली का तीन वर्षो पहले स्वर्गवास होने के बाद रविवार को कृष्ण पक्ष की संध्याकाल में अपना नया माली चुना। अब माता के रुके कार्य अब पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed