फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Centenary Dangal Mela from 28th in Talai Maidan of Fagu

Rampur Bushahar News: फागू के तलाई मैदान में शताब्दी दंगल मेला 28 से

Thu, 25 Sep 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:47 PM IST
सार

ठियोग के फागू में शताब्दी दंगल मेले का आयोजन 28 सितंबर को तलाई मैदान में होगा। इस बार देश-विदेश के पहलवान भाग लेंगे और 1.51 लाख रुपये का पहला इनाम मिलेगा। विदेशी पहलवानों और बड़े पुरस्कारों से मेले में खास आकर्षण है।

विज्ञापन

विस्तार

देश-विदेश के पहलवान अखाड़े में दिखाएंगे दम
विज्ञापन

लाखों के इनाम और लकी ड्रॉ में कार, स्कूटी जीतने का मौका

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। फागू का शताब्दी दंगल मेला इस बार भी खास होने वाला है। रविवार 28 सितंबर को तलाई मैदान में स्व. कर्म सिंह हाईलैंडर की स्मृति में मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी दंगल में देश-विदेश के नामी पहलवान अखाड़े में दमखम दिखाएंगे। इस दंगल में भारत के कोने-कोने से पहलवान पहुंचेंगे। ईरान, जॉर्जिया और नेपाल के नामी पहलवान भी अखाड़े में दमखम दिखाएंगे। खास बात यह है कि पहली माली का इनाम 1.51 लाख रखा गया है। इसके अलावा अलग-अलग वर्गों में पहलवानों के लिए पुरस्कार राशि तय की गई है। इस प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए शिमला केसरी पुरस्कार भी रखा गया है। दंगल में 21 साल तक आयु सीमा के पहलवान भी भाग ले सकेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि इसमें 25 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि विजेता पहलवानों को दी जाएगी। मेले के आकर्षण को और बढ़ाने के लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। इसमें ऑल्टो कार, स्कूटी, मोबाइल समेत कई कीमती पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर मिलेगा। फागू का यह दंगल मेला केवल खेल प्रतियोगिता भर नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का जीवंत उत्सव भी है। गांव-गांव से लोग अपने परिवार सहित इसमें शामिल होते हैं और अखाड़े के मुकाबलों का आनंद उठाते हैं। इस बार विदेशी पहलवानों की मौजूदगी और बड़े इनामों के चलते यह मेला और भी यादगार बनने जा रहा है। मेले की परंपरा काफी पुरानी है और हर साल हजारों की संख्या में आसपास की पंचायतों के लोग इसमें भाग लेते हैं। लोग इस दिन को एक पर्व की तरह मानते हैं। आयोजन समिति के प्रधान दिनेश जागटा ने बताया कि भीड़ को देखते हुए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। वाहनों की आवाजाही के लिए एकतरफा यातायात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article