{"_id":"6ac7791187820b87b90b1311","slug":"cec-team-inspected-hydroelectric-projects-and-forest-areas-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171845-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में सीईसी टीम ने जलविद्युत परियोजनाओं और वन क्षेत्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में सीईसी टीम ने जलविद्युत परियोजनाओं और वन क्षेत्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से गठित केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) की विशेषज्ञ टीम ने रामपुर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। हिमाचल प्रदेश में चल रहे मैदानी निरीक्षण के तहत पहुंची टीम ने जलविद्युत परियोजना क्षेत्रों के साथ वन एवं पर्यावरण से जुड़े विभिन्न कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। सीईसी टीम ने रामपुर क्षेत्र में जलविद्युत परियोजना स्थलों, कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट (कैट) कार्यों, प्रतिपूरक वनीकरण स्थलों और खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वन, खनन और राजस्व विभाग के अधिकारी सहित संबंधित परियोजना प्राधिकरणों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। टीम की ओर से मांगे गए संबंधित अभिलेख और दस्तावेज अधिकारियों एवं परियोजना प्राधिकरणों की ओर से उपलब्ध करवाए गए। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों पर किए गए कार्यों और संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली। वन विभाग की ओर से डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह सहित संबंधित अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहे।