{"_id":"6ac3a68add462f04da0ab59d","slug":"cctv-cameras-in-jhakri-market-non-functional-for-a-year-questions-raised-about-security-arrangements-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-171584-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: झाकड़ी बाजार में एक साल से बंद सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: झाकड़ी बाजार में एक साल से बंद सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
विज्ञापन
झाकड़ी बाजार में एक साल से बंद सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
. पूर्व प्रधान हरिदास राठौर ने परियोजना प्रबंधन से कैमरे दुरुस्त करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
झाकड़ी बाजार में सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बीते एक साल से बंद पड़े हैं। ऐसे में बाजार में किसी भी तरह की आपराधिक या चोरी की घटना होने पर जांच करना मुश्किल साबित होगा। पंचायत के पूर्व प्रधान हरिदास राठौर ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में खराब पड़े कैमरों को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। झाकड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान हरिदास राठौर ने बाजार में चोरी, विवाद या किसी अन्य अनहोनी की घटना होने पर निगरानी और जांच व्यवस्था पर सवाल खड़े हो सकते हैं। नाथपा-झाकड़ी 1500 मेगावाट जलविद्युत परियोजना संचालित होने के बावजूद झाकड़ी बाजार के लोगों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था अहम है, लेकिन बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों का लंबे समय से बंद रहना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बाजार में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रहने से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ किसी घटना के बाद उसके कारणों और आरोपियों की पहचान में भी मदद मिल सकती है। कैमरे बंद होने से बाजार की निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। राठौर ने स्थानीय प्रशासन और नाथपा-झाकड़ी जलविद्युत परियोजना प्रबंधन से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनहित और बाजार की सुरक्षा को देखते हुए इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।