{"_id":"6ac3a22d625855d1b80df1e4","slug":"main-smuggler-arrested-from-mohali-in-7-gram-chitta-case-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-171576-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सात ग्राम चिट्टे के मामले में मुख्य तस्कर मोहाली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सात ग्राम चिट्टे के मामले में मुख्य तस्कर मोहाली से गिरफ्तार
विज्ञापन
जांच के दौरान विकसित किए गए लिंक के आधार पर की कार्रवाई
पुलिस अब नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव (रोहड़ू)।
शिमला पुलिस ने चिड़गांव में चिट्टे की बरामदगी के मामले में मुख्य तस्कर को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मामले की जांच के दौरान विकसित किए गए लिंक के आधार पर की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 41 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है, जिसे बलौंगी, मोहाली से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी चिड़गांव के एक युवक से सात ग्राम चिट्टा बरामद होने के बाद हुई है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को बडियारा क्षेत्र में गश्त के दौरान आरोपी 30 वर्षीय अमित संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब सात ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर चिड़गांव थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अमित को गिरफ्तार किया गया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने अमित के मोबाइल फोन से मिले डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। इससे चिट्टा तस्करी के स्रोत तक पहुंचने में मदद मिली। जांच में सामने आया कि बरामद चिट्टा पंजाब के बलौंगी, मोहाली से लिया गया था। इसके बाद पुलिस को संदीप की संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इन सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने संदीप को बलौंगी, मोहाली से गिरफ्तार किया। पुलिस अब नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। मामले में नशे की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पड़ताल की जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों के आपसी संपर्क की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करना है। नशे के मामलों में कार्रवाई केवल बरामदगी और छोटे सप्लायरों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। मोबाइल डेटा, सीडीआर और आईपीडीआर जैसे तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग किया जा रहा है। इन साक्ष्यों के आधार पर सप्लाई चेन की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। मुख्य सप्लायरों तक पहुंचने का प्रयास लगातार जारी है।