{"_id":"65a3ea8230bc53214108e468","slug":"causes-of-smog-in-outer-states-tourist-traffic-remained-low-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1040-14540-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बाहरी राज्यों में धुंध के कारण\nकम रही पर्यटकों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बाहरी राज्यों में धुंध के कारण कम रही पर्यटकों की आवाजाही
Sun, 14 Jan 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
रविवार को कसौली और पर्यटन नगरी चायल रहे खाली
पहाड़ी क्षेत्र शिमला, कुफरी का ही रुख कर रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बाहरी राज्यों में धुंध के कारण इस वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या भी कम रही। जिसके तहत कसौली और पर्यटन क्षेत्र चायल खाली रहे हैं। वहीं अधिकतर पर्यटकों ने शिमला, कुफरी समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ गए। लांकि अगले वीकेंड तक सोलन, चायल में बर्फबारी की संभावना के बाद यहां पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
रविवार को कसौली के होटल 15 से 20 फीसदी ही बुक रहे। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच समेत कसौली-धर्मपुर सड़क पर वाहनों की संख्या भी बहुत कम देखी गई। पिछले वीकेंड पर पर्यटन क्षेत्र कसौली और चायल पर्यटकों से गुलजार थे। लेकिन बीते दिनों से बाहरी क्षेत्रों में धुंध के चलते लोगों की प्रदेश में आवक कम हो गई है। इसका असर होटलों पर पड़ा है। शनिवार और रविवार को कम पर्यटकों ने प्रदेश का रुख किया है। रविवार को कसौली पहुंचे पर्यटकों ने कसौली के अलग-अलग स्थलों पर घूम कर खूब आनंद लिया। उधर, चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि इस वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बहुत कम रही है। यदि बारिश होती है तो आने वाले दिनों में बर्फबारी की संभावना भी है। जिससे पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ेगी।