फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Case registered against 12 people for illegal harvesting

बारह लोगों के खिलाफ अवैध कटान का मामला दर्ज शिकायत कर्ता से भी बरामद हुई अवैध लकड़ी

Fri, 03 Jun 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। टिक्कर के जंगल में पेड़ों के अवैध कटान के मामले में 12 लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। इनमें से कुछ लोग राजनीतिक पहुंच वाले बताए जा रहे हैं, इसलिए पुलिस उनके नाम को मीडिया के सामने सार्वजनिक करने से कतरा रही थी। अब मामला दर्ज होने के 24 घंटे बाद पुलिस ने आरोपियों के नाम मजबूर होकर सार्वजनिक किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को भी गांव के आसपास नालों से अवैध लकड़ी बरामद हुई है। पता चला है कि लोगों ने टीड़ी की आड़ में अपने घरों में भारी मात्रा में अवैध लकड़ी का स्टाक रखा हुआ था। 74 पेड़ों के कटान का मामला सामने आने के बाद वन विभाग को पुलिस के साथ मजबूरन सर्च अभियान चलाना पड़ा। सर्च अभियान के दौरान करीब 12 लोगों के घरों से अवैध लकड़ी बरामद हुई है।
विज्ञापन

इस लोगों में अवैध कटान की शिकायत करने वाले व्यक्ति के घर से भी अवैध लकड़ी बरामद हुई है। इसकी वन विभाग के अधिकारी और पुलिस ने भी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार ओरोपियों के खिलाफ 379 आईपीसी और 32, 33, 41, 42 भारतीय वन अधिनियम के तहत इंदर नाथ कार्यवाहक रेंज अधिकारी वन रेंज टिक्कर की शिकायत पर के आधार पर इसकी जांच शुरू की गई तो 12 लोगों के परिसरों, घरों, सेब के बगीचों से अनधिकृत लकड़ी बरामद की गई है। इनमें पूरन भगत रांटा पुत्र धीरज, राम गोपाल रांटा पुत्र चेत राम, नरवीर रांटा पुत्र सबला राम, धन प्रकाश वर्मा पुत्र शिव राम, कृष्ण चंद पुत्र शिव राम, सुनील पुत्र अमी चंद, जवाहर लाल पुत्र नडा राम, देशराज पुत्र धनी राम, सचिन चौहान पुत्र मूरत सिंह, राम कृष्ण तेगटा पुत्र नंद लाल, ओंकार तेगटा पुत्र नारायण चंद, प्रेम प्रकाश जनार्था के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रोहडू चमन लाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा इन लोगों के घर, बगीचे और परिसर से अवैध लकड़ी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed