फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Case regarding the murder of the Rohru cashier

Rampur Bushahar News: जानकी दास की प्रधान पत्नी बोलीं, शूटरों की छाती में गोली मारी जारी तो पति की आत्मा को शांति मिलती

Thu, 18 Jun 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
जानकी दास की प्रधान पत्नी बोलीं, शूटरों की छाती में गोली मारी जारी तो पति की आत्मा को शांति मिलती
विज्ञापन

. पति के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। दलगांव पंचायत की नव निर्वाचित प्रधान ईना मच्छरेट ने अपने पति जानकी दास की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पंजाब पुलिस बेहतर काम कर रही है, लेकिन जम्मू से पकड़े गए दोनों शूटरों की टांग में गोली मारने के बजाय उनकी छाती पर गोली दागी जाती, तो उनके पति की आत्मा को शांति मिलती। गौरतलब है कि 13 जून को चंडीगढ़ में एक कैमिस्ट की दुकान में अज्ञात हमलावरों ने जानकी दास की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दो आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने की जानकारी सामने आई है। पति की हत्या के बाद गहरे सदमे में डूबीं ईना देवी ने कहा कि उनके परिवार ने एक ईमानदार और मेहनती व्यक्ति को खोया है। उन्होंने कहा कि ऐसी जघन्य वारदात को अंजाम देने वालों के प्रति किसी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए और उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ईना ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने तेजी से आरोपियों तक पहुंचकर अच्छा कार्य किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को न्यायालय से कठोर दंड मिलेगा, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed