फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car plunges into gorge in Taklech; father dies, son injured

Rampur Bushahar News: तकलेच में खाई में गिरी कार, पिता की मौत, पुत्र घायल

Fri, 28 Aug 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Car plunges into gorge in Taklech; father dies, son injured
तकलेच में सडक़ से नीचे खड्ड में गिरी कार। संवावद 
. वीरवार रात को हुआ हादसा, जांच जारी
विज्ञापन

. घायल बेटे की हालत स्थिर, उपचार जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच में वीरवार रात को पुल के पास एक कार सड़क से 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय जगदीश चंद चला रहे थे। उनके साथ उनके पिता 64 वर्षीय निक्का राम भी कार में सवार थे। दोनों अपने घर जा रहे थे। वीरवार रात करीब 8:30 बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में निक्का राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक जगदीश चंद घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया, जहां उपचार दिया गया। उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतक निक्का राम गांव थेडा, डाकघर तकलेच, तहसील रामपुर के निवासी थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी पहुंचाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article