फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car fell into ditch in Kalbog of Kotkhai, one dead

Rampur Bushahar News: कोटखाई के कलबोग में कार खाई में गिरी, एक की मौत

Wed, 24 Jul 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई के कलबोग गुम्मा मार्ग पर चमैन के पास कार 200 मीटर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। हादसा रात के समय हुआ और बुधवार को दिन के समय नाले से कार के साथ शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को संजीव पुत्र शालिग राम चंडीगढ़ से कलबोग से अपने घर जा रहा था। सुबह तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसके मोबाइल फोन से संपर्क करने की कोशिश की। फोन बंद आने पर वे चिंतित हो गए। बुधवार को परिजनों ने संजीव के गुम होने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। वहीं, ग्रामीणों ने उसकी आसपास तलाश की तो कार चमैन के पास करीब 200 मीटर गहरी खाई मिली। कार के पास ही मृतक का शव खाई में पड़ा मिला। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद खाई से शव को निकालकर सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। थाना प्रभारी कोटखाई अंकुश ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed