फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car falls into ditch, man dies

Rampur Bushahar News: खड्ड में गिरी कार, व्यक्ति की मौत

Wed, 29 Oct 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, man dies
सिंगापुर-नगराव सड़क पर खड्ड में गिरी कार। संवाद
सिंगापुर-नगराव सड़क पर रात को हुआ हादसा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में सिंगापुर-नगराव सड़क पर एक कार खड्ड में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात को सुनसान जगह पर हुआ। इस कारण इसका किसी को पता नहीं चला। बुधवार सुबह एक महिला सिंगापुर की ओर जा रही थी। इसी बीच उसने एक कार खड्ड गिरी हुई देखी। उसने जान पहचान वालों की इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कार में एक व्यक्ति था, जिसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 37 वर्षीय देविंद्र पुत्र सुंदर लाल निवासी अमरनाल, डाकघर शामथला, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल कुमारसैन में किया गया। कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article