फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car crashes near Shakailad, driver injured

Rampur Bushahar News: चंबानाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

Mon, 19 May 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Car crashes near Shakailad, driver injured
नगान श्वाड सडक़ पर शकैलड़ के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त।
घायल चालक को खनेरी अस्पताल से आईजीएमसी किया रेफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। नगान-श्वाड़ श्वाड मार्ग पर चंबानाल में रविवार देर रात एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया है। घायल को आनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। यहां से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 11 बजे एक कार एचपी 30ए 0675 नगान-श्वाड़ मार्ग पर चंबानाल में खाई में जा गिरी। रात को स्थानीय लोगों ने गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनी, तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। कार काली माता मंदिर के पास कार खाई में गिरी हुई थी और चालक बचाव के लिए चिल्ला रहा था। उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे घटनास्थल से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से आनी अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक की पहचान हितेश कुमार, पुत्र स्व. हरजीत सिंह, गांव व डाकघर वन्थल, तहसील करसोग, जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि कार दुर्घटना में चालक घायल हो गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed