फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car accident occurred near Mogta Bakery in Nerwa, injured referred to IGMC Shimla

Rampur Bushahar News: बारात के साथ आ रही कार 200 फुट नीचे पहाड़ी पर गिरी, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 13 Jul 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह हुआ। शवाला से बारात वापस रोहड़ू लौट रही थी। इस दौरान एक मारुति ऑल्टो कार मोगटा बेकरी के पास 200 फुट नीचे पहाड़ी में जा गिरी। इस कार में सवार चार लोग भी बारात में शामिल थे। इस दुर्घटना में कार में सवार 55 वर्षीय पुष्पा शर्मा पुत्री वासी राम, 20 वर्षीय महक पुत्री अशोक शर्मा, 19 वर्षीय तनु पुत्री अशोक शर्मा, याशिका पुत्री दिनेश शर्मा और 45 वर्षीय चालक निशांत शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा घायल हो गए। ये सभी जिला शिमला के तहसील रोहड़ू, डाकघर पुजारली के गांव कुपड़ी के निवासी हैं। सभी घायलों को बारातियों और स्थानीय लोगों ने पहाड़ी से सड़क तक पहुंचाया और उपचार के लिए वाहनों से सिविल अस्पताल नेरवा ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में पुष्पा शर्मा ने शिमला पहुंचने से पहले ठियोग के निकट दम तोड़ दिया, बाकी घायलों को आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नेरवा अर्जुन सिंह परमार ने सिविल अस्पताल नेरवा में पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति की राशि तत्काल सहायता के रूप में प्रदान की है। थाना प्रभारी नेरवा जयंत करुण गौतम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed