{"_id":"638392b2907a21242e043f72","slug":"car-accident-in-nankhari-three-injured-rampur-hp-news-sml429137586","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ननखड़ी में पहाड़ी से टकराई कार, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ननखड़ी में पहाड़ी से टकराई कार, तीन लोग घायल
विज्ञापन
ननखड़ी में पहाड़ी से टकराई मारूति कार
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के नालबन के समीप शनिवार देररात एक कार पहाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात एक कार ननखड़ी बाजार से ढारण होते हुए रामपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही कार नालबन के समीप पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा इससे कार पहाड़ी से जा टकराई। जोरदार आवाज होने पर आसपास के लोगों को हादसे की सूचना लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस थाना ननखड़ी को मामले की जानकारी दी।
इसके बाद घायल चालक सुनील मेहता, कपिल देव और चुन्नी लाल को ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। चुन्नी लाल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि कार हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।