फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Campaigns will be launched for de-addiction and cleanliness

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुरू होगी पद यात्रा : उपायुक्त

Sat, 11 Oct 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
नशा मुक्ति और स्वच्छता को लेकर चलाए जाएंगे अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सरदार 150 यूनिटी मार्च राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस उपलक्ष्य पर पद यात्रा शुरू की जाएगी। साथ ही नशा मुक्ति और स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाए जांएगे। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को सशक्त करना है। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए इस राष्ट्रव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना के प्रति जागृत करना है। यह मार्च सरदार पटेल के उस महान समर्पण के लिए श्रद्धांजलि है, जिसके तहत उन्होंने बिखरे हुए भारत को एक यूनाइटेड राष्ट्र बनाने के लिए अथक प्रयास किए थे। दो चरणों में पद यात्रा का आयोजन होगा। जिला स्तरीय पद यात्रा 31 अक्तूबर और 25 नवंबर को होगी। इसमें एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पद यात्रा के दौरान प्रतिभागियों को सरदार पटेल के जीवन, इतिहास और पहचान के बारे में शपथ दिलाई जाएगी। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय गतिविधियों में भाग लेने के इच्छुक युवा पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने किन्नौर के समस्त युवाओं से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक पहल के साथ जुड़ें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके राष्ट्रीय एकता, आत्म-निर्भरता के संदेश को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article