फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Campaign will be run against Chitta in Bhadawali

Rampur Bushahar News: भड़ावली में चिट्टे के खिलाफ चलेगा अभियान

Tue, 24 Mar 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
महिला और युवक मंडलों के साथ तैयार की जाएगी रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत में चिट्टे जैसे जानलेवा नशे के खिलाफ ग्राम सुधार कमेटी जल्द गांव-गांव में जागरूकता अभियान शुरू करेगी। शलाटी घोड़ी क्षेत्र के प्रत्येक गांव में महिला मंडलों और युवक मंडलों के साथ बैठकें कर नशे के खात्मे के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
ग्राम सुधार कमेटी शलाटी के अध्यक्ष तिलक राज खिमटा ने कहा कि चिट्टा धीरे-धीरे एक गंभीर सामाजिक समस्या बनता जा रहा है। यदि समय रहते इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो यह युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने बताया कि कमेटी जल्द ही इस जानलेवा नशे के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करेगी। इसके तहत गांवों में विशेष बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इनमें महिला मंडल और युवक मंडल की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

खिमटा ने लोगों से अपील की कि वे मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि आज किसी पड़ोसी का बच्चा इस नशे की चपेट में है, तो कल यह खतरा किसी भी परिवार तक पहुंच सकता है। नशे के कारण आपराधिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी की आशंका रहती है। उन्होंने लोगों से नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए एकजुट होकर नशे के खिलाफ खड़े होने और अपने क्षेत्र को इस बुराई से बचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed