ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी के ब्लू पाइन ईको क्लब ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम पर क्लब ने विद्यालय परिसर से लेकर कुफरी बाजार और चीनी बंगला तक रैली निकाली। इस दौरान प्लास्टिक कचरा को इकट्ठा किया गया। रैली के दौरान सभी लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय की ईको क्लब प्रभारी लता शर्मा, रणवीर प्रवक्ता गणित, जीत राम प्रवक्ता हिंदी, सतीश कुमार बांस्टू प्रवक्ता अर्थ शास्त्र, वीरेंद्र प्रताप डीपीई, दीपक चौहान, सरिता शर्मा, सारिका, मोनिका और किरण ठाकुर मौजूद रहे। संवाद