फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   byoling fair celebreted in kinnaur

सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर लौटे देवता, लोगों के छलके आंसू

Tue, 30 Aug 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
byoling fair celebreted in kinnaur
बटसेरी में देवता चांसू याकेस नारायण विदाई लेते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में ऐतिहासिक देव परंपरा का प्रतीक बायोलिंग पर्व चांसू गांव के ईष्ट देवता याकेस नारायण की विदाई के साथ मंगलवार को संपन्न हो गया। इस दौरान हजारों लोग देव मिलन के गवाह बने। पांच दिनों तक चले मेले में देव मिलन के साथ-साथ किन्नौरी नाटी का भी दौर चला। मेले में देवताओं का मिलन प्रमुख रहा, जिसके क्षेत्र के हजारों ग्रामीण गवाह बने।
विज्ञापन

चांसू गांव के ईष्ट देवता याकेस नारायण पांच दिनों की रस्म अदा करने के बाद बड़े भाई बद्री नारायण, छोटे भाई विष्णु नारायण और तपो नारायण के साथ मिलन के बाद सोमवार चांसू गांव के लिए रवाना हुए। बटसेरी से चांसू गांव के देवता याकेस नारायण अपने कार करिंदों और ग्रामीणों साथ रवाना हुए। इस दौरान लोगों ने नम आंखों से देवता को विदाई दी। अब पांच वर्ष बाद याकेस नारायण देवता चांसू का बटसेरी गांव आना होगा।
विज्ञापन

वापसी के समय देवता याकेस नारायण अपनी बड़ी बहन माटींगो देवी से आशीर्वाद लेकर वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमते हुए निकले। मंगलवार को देवता याकेस नारायण करीब 11:00 बजे चांसू पहुंचे। उनके पहुंचने पर गांव के लोगों ने देवता और उनके साथ आए सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। देवता बद्री नाराण के मोतमीन मनोज लोक्टस, पुजारी प्रदीप नेगी, माथास अजेंद्र सिंह नेगी और माली महावीर बिलेन्टू सहित अन्य देवता के मोतमीन और कारकरिंदों ने कहा कि बटसेरी गांव में पांच दिनों तक चले इस विशेष पर्व पर देवताओं ने सदियों पुरानी परंपराओं का निर्वहन किया। इस पर्व को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed