फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Business started increasing in Faag fair, traders will be able to decorate shops till 31st March

Rampur Bushahar News: फाग मेले में बढ़ने लगा कारोबार, 31 मार्च तक दुकानें सजा सकेंगे व्यापारी

Sun, 23 Mar 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Business started increasing in Faag fair, traders will be able to decorate shops till 31st March
जिला स्तरीय फाग मेले में सजी स्टॉलों से लोग खरीददारी करते हुए। संवाद
रविवार को लोगों ने जमकर की खरीदारी, मेले में सजे व्यापार से नगर परिषद को प्राप्त होगी करीब नौ लाख की आय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में 15 मार्च से शुरू हुआ जिला स्तरीय फाग मेला आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है, लेकिन मेले में खरीदारी करने वाले लोगों की संख्या अब बढ़ती जा रही है। शुरुआती दौर में जहां देव परंपराओं का खूब दौर चला, वहीं अब मेले में व्यापारिक गतिविधियों तेज हो गई हैं। रविवार को मेले में लोगों का खूब भीड़ रही। काफी संख्या में लोग मेले में खरीदारी करने पहुंचे। नगर परिषद रामपुर ने मेले की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की है। उसके बाद व्यापारियों को अपनी दुकानें समेटनी होंगी। रामपुर में होली पर्व पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय फाग मेले में 15 से 18 मार्च तक जहां देव परंपरांओं का दौर रहा, वहीं अब मेले में सजी दुकानों में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। नगर परिषद ने मेले को लेकर पुराने बस अड्डे से लेकर आयुर्वेदिक अस्पताल तक दुकानों को सजाने के लिए प्लॉट आवंटित किए हैं, जहां प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से आए व्यापारी कारोबार कर रहे हैं। मेले में करीब 130 दुकानें सजीं हैं, जिससे नगर परिषद को करीब नौ लाख रुपये की आय प्राप्त होगी। इस राशि को नप विकास कार्यों पर व्यय करेगा। बहरहाल, इन दिनों मेले में लोग रोजाना अच्छी खासी संख्या में पहुंच रहे हैं। रविवार को भी मेले में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। लोगों ने पारंपरिक औजार, कपड़े, बर्तन और अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। लोगों की भीड़ से व्यापारियों में भी राहत देखने को मिली। नगर परिषद ने व्यापारियों को 31 मार्च तक अपना कारोबार सजाने की इजाजत दी है, जबकि इसके बाद नप की ओर से व्यापारियों के प्लॉट खाली करवाए जाएंगे।



फाग मेले में सजी दुकानों को 31 मार्च तक व्यापार करने की मंजूरी दी गई है। एक अप्रैल से व्यापारियों को अपना कारोबार समेटना होगा। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी,नगर परिषद
विज्ञापन


- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed