फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus services suspended in Navar-Tikkar area

नावर–टिक्कर क्षेत्र में बस सेवाएं बंद : सुंदर डोगरा

Thu, 20 Nov 2025 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा ने कहा कि नावर–टिक्कर क्षेत्र में बस सेवाएं लंबे समय से बंद है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन महीने बाद भी सड़काें पर बस सेवाएं बहाल नहीं की जा सकी हैं। शिक्षा मंत्री जन समस्याओं को नजर अंदाज कर केंद्र सरकार की योजनाओं का झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण बस सेवाएं बिना किसी कारण बंद है। रोहड़ू–खड़ापत्थर–टिक्कर, टिक्कर–खड़ापत्थर–शिमला–मंडी, शिमला–कोटखाई–थरोला–देवरीघाट–टिक्कर रूट की बसें बिना कारण रोक दी गई हैं। डोगरा ने कहा कि शिक्षा मंत्री विकास के बड़े–बड़े दावे तो करते हैं, लेकिन उनके अपने क्षेत्र की जनता रोज परेशान हो रही है। बसों को न चलाने का निर्णय पूरी तरह जनविरोधी है और क्षेत्र की जरूरतों को नजरअंदाज करता है। उन्होंने सरकार से तत्काल बस सेवाओं को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article