{"_id":"69244a60e9f608d57b07b7cd","slug":"bus-services-halted-on-most-routes-in-ani-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-148760-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी के अधिकांश रूटों पर बस सेवाएं ठप : प्रभाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी के अधिकांश रूटों पर बस सेवाएं ठप : प्रभाकर
विज्ञापन
आनी तलारा सडक़ पर बस सेवा बहाली की मांग को लेकर अड्डा प्रभारी से मिलते ग्रामीण। संवाद
बुच्छैर क्षेत्र की तीन पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क पर बस सेवा ठप
प्रतिनिधिमंडल ने अड्डा प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, समस्या दूर करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के अधिकांश रूटों पर निगम की बस सेवाएं ठप हैं या बसें अपने निर्धारित गंतव्यों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। सड़कों की बदहाली और विभाग की उदासीनता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। सरकार और प्रशासन सिर्फ घोषणाओं तक सीमित हैं। यह बात कामरेड नेता पदम प्रभाकर ने कही। बसों की समस्या को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल अड्डा प्रभारी से मिला। बुच्छैर क्षेत्र की तीन पंचायतों को जोड़ने वाली आनी-तराला सड़क पर बस सेवा को बहाल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को अड्डा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे चलने वाली बस लंबे समय से नियमित रूप से नहीं चल रही है। इस कारण स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों समेत आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पदम प्रभाकर ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे पार्टी, जाति, धर्म और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर 26 नवंबर को आनी में एकजुट होकर पहुंचे ताकि क्षेत्र की आवाज मजबूती से उठाई जा सके। इस मौके पर रूपलाल, मोहर सिंह, वार्ड पंच किशन, बख्शीराम, मानसिंह, देवी सिंह और श्याम लाल सहित अन्य मौजूद रहे। उधर, अड्डा प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि स्थिति का जायजा लेकर बस सेवा को जल्द सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।