फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus services are not running on Kullu, Mandi, Rampur-Rohru, Nankhari routes

Rampur Bushahar News: ताजा हिमपात ने फिर बढ़ाई रामपुर उपमंडल के लोगों की दुश्वारियां

Wed, 28 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bus services are not running on Kullu, Mandi, Rampur-Rohru, Nankhari routes
बर्फबारी के बाद किन्नौर के रक्छम का नजारा। संवाद
. उपमंडल के ग्रामीण रूट छह दिन से ठप, आवाजाही हुई मुश्किल
विज्ञापन

. नारकंडा, जलोड़ी जोत में एनएच बाधित, 33 ग्रामीण रूट ठप
. कुल्लू, मंडी, रामपुर-रोहड़ू, ननखड़ी रूट पर नहीं चल रहीं बस सेवाएं
. बुधवार दोपहर बाद रामपुर से शिमला वाया मशोबरा होकर भेजीं बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ऊपरी शिमला में मंगलवार रात को हुई बर्फबारी ने हालात फिर से बिगाड़ कर रख दिए हैं। यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। बुधवार को दो नेशनल हाईवे समेत 33 ग्रामीण रूट यातायात के लिए ठप रहे। परिवहन निगम रामपुर डिपो की ग्रामीण रूटों पर चलने वाली अधिकतर बस सेवाएं बुधवार को ठप रही। केवल 10 रूटों पर ही संभावित स्थानों तक बसों को भेजा गया। बर्फबारी से उपमंडल के तीन स्थानों में बसें फंस गई थीं, जिन्हें दोपहर बाद निकाला गया। वहीं, नारकंडा में नेशनल हाईवे-पांच और जलोड़ी जोत में एनएच- 305 छह दिन बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाए हैं। रामपुर से शिमला की ओर बसों की आवाजाही वाया मशोबरा होकर करवाई जा रही है। सुबह के समय शिमला से वाया धामी होकर निगम की बसें रामपुर पहुंचीं। दोपहर बाद मौसम खुलने से बसों की आवाजाही वाया मशोबरा हो पाई। वहीं, जलोड़ी जोत में एनएच बाधित होने से जिला मुख्यालय कुल्लू का संपर्क छह दिन से कटा हुआ है। निरमंड और आनी उपमंडल के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। रामपुर और ननखड़ी के ग्रामीण फिर से हुई बर्फबारी से परेशानी झेल रहे हैं। बीते दिनों लोक निर्माण विभाग ने कुछ सड़कों को बहाल तो किया, लेकिन फिर से हुई बर्फबारी से सड़कें बाधित हो गई हैं। सबसे अधिक परेशानी दुर्गम क्षेत्र के लोगों को हो रही है। रामपुर और ननखड़ी के 33 ग्रामीण रूटों में 23 ग्रामीण रूट पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। बुधवार को इन रूटों पर बस सेवाएं पूरी तरह ठप रही। वहीं, क्षेत्र के दस रूटों पर संभावित स्थानों तक ही बस सेवाएं चलाई जा रही हैं।
यहां फंसी बसें
मंगलवार को हुई बर्फबारी के कारण सराहन, सनेई और मझाली रूट पर निगम की बसें फंस गई थीं। बुधवार को मौसम खुलने के बाद ये बसें रामपुर की ओर रवाना हुईं। बर्फबारी के कारण रामपुर की शानधार-श्राईकोटी, डोबी-कोटी-कापटी, रामपुर-रोहड़ू, 12/20, 15/20, मुनिश, काशापाट, किन्नू और सराहन क्षेत्र की कई सड़कें बंद रहीं। ननखड़ी की टिक्कर-खमाडी समेत आठ सड़कें बर्फबारी से अवरुद्ध पड़ी हैं। सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब 24 मशीनें और दर्जनों मजदूर तैनात किए हैं।
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी से 23 ग्रामीण रूट पूरी तरह से ठप हो गए हैं, जबकि 10 रूटों पर संभावित स्थानों तक बसों को भेजा जा रहा है। रामपुर डिपो रामपुर-रोहड़ू, कुल्लू, मंडी रूटों पर बस सेवाएं बंद पड़ी हैं। शिमला की ओर बसों को वाया मशोबरा होकर भेजा जा रहा है। -- स्वरूप दीवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर सब डिविजन की 13 सड़कें बर्फबारी से बंद हो गई थीं। विभाग ने 11 सड़कों को बहाल कर दिया है, जबकि दो सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। - बृज लाल,

सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर

बर्फबारी के बाद किन्नौर के रक्छम का नजारा। संवाद

बर्फबारी के बाद किन्नौर के रक्छम का नजारा। संवाद

बर्फबारी के बाद किन्नौर के रक्छम का नजारा। संवाद

बर्फबारी के बाद किन्नौर के रक्छम का नजारा। संवाद

बर्फबारी के बाद किन्नौर के रक्छम का नजारा। संवाद

बर्फबारी के बाद किन्नौर के रक्छम का नजारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article