फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bus service starts

Rampur Bushahar News: दस माह बाद बलेहड़ पहुंची बस, झूमे लोग

Sat, 28 Mar 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
रघुपुर क्षेत्र की दो पंचायतों के 15 गांवों को मिलेगी सुविधा, पैदल चलने को मजबूर थे लोग
विज्ञापन

2025 की आपदा में पहुंचा था सड़क को नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा के बाद बलेहड़ गांव में बस देखकर रघुपुर क्षेत्र के लोग झूम उठे। करीब 10 माह बाद आनी-राणाबाग-बलेहड़ बस गंतव्य तक पहुंची है। अब तक तीन किलोमीटर पीछे देहुरी तक ही बसें आ रही थीं। ऐसे में करशैईगाड़ और फनौटी पंचायतों के कांडीबाग, छलाच, क्वाटन, घुहाटन, बालू, लोट, डोहाड़, बनाला, बलेहड़, गनोचा, फनौटी, दपांदा, निचली फनौटी, धार और जुहड़ गांव के लोगों को तीन किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था।
शनिवार को एचआरटीसी की बस बलेहड़ गांव स्थित बस स्टैंड पहुंची। 2025 में आई आपदा से इस सड़क को भारी नुकसान पहुंचा था। इसकी मरम्मत में लोक निर्माण विभाग को 10 माह का समय लग गया। स्थानीय निवासी तुलसी राम, हीरा लाल, अशोक कुमार, खिम सिंह और टेक सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बस के बलेहड़ पहुंचने का बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब लोगों को जिला मुख्यालय के साथ उपमंडल और शिमला जाना सुविधाजनक होगा। लोगों को तीन से चार किलोमीटर पैदल चलने से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब सड़क चकाचक हो गई है। इसमें अब गटका और बजरी बिछाई गई है। अब टारिंग का काम होगा, जिससे सफर अब और भी सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी संदीप सोनू ने कहा कि शनिवार को बस बलेहड़ तक भेज दी है। अब इस रूट पर नियमित रूप से बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed