फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus service started for remote Panchayat Rupi

Rampur Bushahar News: दुर्गम पंचायत रूपी के लिए बस सेवा आरंभ

Mon, 07 Apr 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bus service started for remote Panchayat Rupi
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी रूपी पंचायत के लिए परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते
राजस्व मंत्री ने परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर) । जनजातीय जिला किन्नौर की दुर्गम रूपी पंचायत के लिए सोमवार से बस सेवा शुरू हो गई। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर कर चौरा से रूपी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को रवाना किया। इस दौरान रूपी पंचायत के ग्रामीण खुशी से झूम उठे और प्रदेश सरकार और मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार प्रकट किया। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि रूपी किन्नौर जिला की दुर्गम पंचायत है, जो चौरा से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता है। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि राज्य सरकार दुर्गम क्षेत्रों में विकास को प्राथमिकता दे रही है। जनजातीय जिला किन्नौर में समान विकास बिना किसी राजनीतिक द्वेष से पूरा किया जा रहा है, ताकि जिला के हर वर्ग को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला में संपर्क सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है और कंडो को संपर्क सड़कों से जोड़ने का काम प्रगति पर है। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, पुलिस उप अधीक्षक भावानगर राज कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आनंद शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल नेगी, निचार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, कांग्रेस पार्टी के अधिवक्ता निर्मल चंद्र नेगी, पंचायत समिति सदस्य मंगला नेगी, रूपी पंचायत के प्रधान रामेश्वर नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed