फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus service on Dalash-Gungi road has been stalled for six months

Rampur Bushahar News: दलाश-गुंगी सड़क पर छह माह से बस सेवा ठप

Tue, 16 Dec 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
. स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवाजाही करने में आ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

. सड़क पर डंगा ढहने के कारण यातायात प्रभावित
. चेताया-जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो कार्यालय का करेंगे घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)।
दलाश-गुंगी सड़क पर छह महीने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा बंद पड़ी है। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवाजाही के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर डंगा ढहने के कारण बड़े वाहनों के लिए यातायात ठप पड़ा है। लोक निर्माण विभाग ने छह महीने बीत जाने के बाद भी सड़क पर डंगा नहीं लगवाया। इस सड़क पर निगम की दो बसें चलती हैं। इनमें से एक स्कूल बस है। बस सेवा बंद होने के कारण स्कूली बच्चों को सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का दंश स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए महंगे दामों पर टैक्सियों में जाना पड़ रहा है, जिससे गरीब तबके के लोग अधिक परेशान हो रहे हैं। दलाश पंचायत के प्रधान सत्येंद्र शर्मा, व्युंगल पंचायत के प्रधान जालप राम और बीडीसी अध्यक्ष विजय कंवर सहित ग्रामीणों ने कहा कि बस सेवा बंद होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द सड़क पर गिरे डंगे का निर्माण करवाया जाए। साथ ही चेताया है कि यदि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो लोक निर्माण विभाग के दलाश कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

गिरे डंगों का प्राक्कलन बनाकर निरमंड डिवीजन भेजा गया है। विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से जल्द टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-लाल सिंह,
कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग दलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed