फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus service in Rampur-Nankhari set to improve; deliberations underway on new routes and buses.

Rampur Bushahar News: रामपुर-ननखड़ी में सुधरेगी बस सेवा, नई रूटों और नई बसों पर मंथन

Sat, 18 Jul 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक, ग्रामीण परिवहन व्यवस्था मजबूत करने की बनाई रणनीति
विज्ञापन

पुरानी बसों और खराब सड़कों पर जताई चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नए बस मार्ग शुरू करने, ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी बसों को बदलने तथा सड़कों के रखरखाव सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में ननखड़ी विकास खंड के प्रधानों और उपप्रधानों ने एचआरटीसी रामपुर डिपो की ओर से संचालित पुरानी और जर्जर बसों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन बसों के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि रामपुर डिपो के पास करीब 160 रूटों के लिए केवल 140 बसें उपलब्ध हैं। बसों की कमी के चलते वर्षों पुरानी बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने ननखड़ी क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की जर्जर स्थिति का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण बसों में तेज झटके लगते हैं, जिससे कई बार उनके स्प्रिंग (पट्टे) भी टूट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई बसें उपलब्ध कराने, क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत करने तथा जिन मार्गों पर नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है, वहां निजी बसों के संचालन की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नई बसें उपलब्ध होते ही उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण मार्गों पर तैनात किया जाएगा, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिल सके। बैठक में ज्यूरी-त्यावल वार्ड से जिला परिषद सदस्य अनुराधा सफेल, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश ठाकुर तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed