फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus movement halted on six routes of Rampur, two buses stuck due to snowfall

Rampur Bushahar News: रामपुर के छह रूटों पर बसों की आवाजाही ठप, बर्फबारी से दो बसें फंसी

Mon, 09 Dec 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bus movement halted on six routes of Rampur, two buses stuck due to snowfall
नारकंडा में सीजन का पहला बर्फबारी होने के बाद खूबसूरत नजारा। संवाद
एनएच-पांच नारकंडा सुबह रहा बंद, दिन में बहाल हुई बस सेवाएं
विज्ञापन


सेरीपुल में फिर धंसी सड़क, चार पंचायतों का कटा संपर्क
ठियोग में िस्क्ड करने से पहाड़ी से टकराई एचआरटीसी बस, बाल-बाल बचे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सीजन के पहले हिमपात से जहां हजारों किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है, वहीं बर्फबारी से लोगों की परेशानियां भी बढ़ी हैं। सोमवार को बर्फबारी के कारण एनएच-पांच नारकंडा में वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध रही। रामपुर के दो स्थानों में निगम की बसें फंस गईं। 12/20 क्षेत्र को जोड़ने वाले तकलेच-देवठी सड़क भी सेरीपुल के पास बाधित हो गई है। यहां आने वाले दिनों में भी लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी।

रविवार रात को हुई बर्फबारी से लंबे समय से चले आ रहे सूखे से कुछ हद तक राहत मिली है, वहीं बर्फबारी यातायात सुविधाएं प्रभावित होने लग गई हैं। सोमवार को भी रामपुर उपमंडल के छह रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही ठप रही। बस सेवाएं ठप होने से हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ीं। बर्फबारी से नारकंडा में एनएच-पांच पर सुबह के समय वाहनों की आवाजाही बंद रही। रामपुर से शिमला की ओर निगम की बसों को वाया सुन्नी होकर भेजा गया। रामपुर से रोहड़ू जाने वाली बसों को भी जराशी तक भेजा जा रहा है, यहां से आगे सवारियों को ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा है। बर्फबारी से रामपुर की दरकाली पंचायत का संपर्क कटा हुआ है, जबकि रामपुर-ननखड़ी सड़क खमाड़ी में अवरुद्ध हो गई है। इन दोनों स्थानों पर निगम की एक-एक बस फंस गई है। 12/20 क्षेत्र की चार पंचायतों को जोड़ने वाला तकलेच-देवठी मार्ग सेरीपुल में सड़क धंसने से अवरुद्ध हो गया है। भूमि धंसने के कारण हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग बाधित सड़क को बहाल करने में जुटा हुआ है। यदि आगामी दिनों में बर्फबारी का सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो ग्रामीण इलाकों का संपर्क बाधित हो सकता है। वहीं, सुबह के समय एनएच-पांच ठियोग के पास अचानक एचआरटीसी की बस स्किड होने से पहाड़ी से जा टकराई। गनीमत रही कि लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन



बर्फबारी के कारण दो स्थानों पर निगम की बसें फंसी हुई हैं। रामपुर से रोहड़ू की ओर बसों को जराशी तक भेजा जा रहा है। सेरीपुल में सड़क धंसने से देवठी की ओर बसों की आवाजाही ठप है। सड़कें बहाल होते ही निगम की बसों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। - राजेंद्र पाल, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर

नारकंडा में सीजन  का पहला बर्फबारी होने  के बाद खूबसूरत नजारा। संवाद

नारकंडा में सीजन का पहला बर्फबारी होने के बाद खूबसूरत नजारा। संवाद

नारकंडा में सीजन  का पहला बर्फबारी होने  के बाद खूबसूरत नजारा। संवाद

नारकंडा में सीजन का पहला बर्फबारी होने के बाद खूबसूरत नजारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article